एसआइआर के दूसरे दिन ही एन्यूमरेशन फॉर्म खत्म होने से काम ठप

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 06 Nov 2025 1:41 AM

विज्ञापन

पहले दिन के वितरण के बाद केवल सात फॉर्म बचे थे, जो दूसरे दिन की शुरुआत में ही समाप्त हो गये.

विज्ञापन

हुगली. राज्यभर में शुरू हुई एसआइआर के दूसरे दिन ही कई इलाकों में फॉर्म की कमी देखी जा रही है. चुंचुड़ा नगरपालिका के 13 नंबर वार्ड में बीएलओ के पास फॉर्म खत्म हो जाने से यह काम ठप हो गया.

जानकारी के अनुसार, बीएलओ को 50-50 फॉर्म दिये गये थे. पहले दिन के वितरण के बाद केवल सात फॉर्म बचे थे, जो दूसरे दिन की शुरुआत में ही समाप्त हो गये. बीएलओ सायक भट्टाचार्य ने बताया कि नये फॉर्म अब तक उपलब्ध नहीं कराये गये हैं. उन्होंने कहा कि जैसे ही नये फॉर्म मिलेंगे, काम दोबारा शुरू किया जायेगा. स्थानीय मतदाता शांतनु चट्टोपाध्याय ने बताया कि एसआइआर होना एकदम सही है. हमारे परिवार में तीन मतदाता हैं, लेकिन मेरे बेटे का नाम 2002 की सूची में नहीं था. अब नाम शामिल हो गया है, जिससे हमें संतोष है. इधर, 13 नंबर वार्ड के तृणमूल पार्षद जयदेव अधिकारी ने बताया कि एसआइआर का कार्य कल से शुरू हुआ है और देर रात तक चला. उन्होंने कहा कि बीएलओ कई जगह घरों की पहचान नहीं कर पा रहे हैं, वहां बीएलए सहयोग कर रहे हैं. मतदाता सूची के क्रम से काम करने में समय लग रहा है और फॉर्म की आपूर्ति भी नहीं है. विरोधी दलों के बीएलए मैदान में नजर नहीं आ रहे हैं. जयदेव अधिकारी ने यह भी कहा कि बीएलओ जब विरोधी समर्थक मतदाताओं के घर जा रहे हैं, वहां तृणमूल कार्यकर्ता भी पहुंच रहे हैं. उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने निर्देश दिया है कि किसी वैध मतदाता का नाम सूची से छूटना नहीं चाहिए.

इसलिए यह नहीं देखा जा रहा कि कौन सत्तारूढ़ दल का समर्थक है या कौन विरोधी दल का है. हमारा उद्देश्य केवल यह सुनिश्चित करना है कि असली मतदाताओं के नाम सूची में बने रहें. चंदननगर के गोंदलपाड़ा में बीएलओ गोपाल दास अपने कार्य में जुटे रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola