ePaper

संपत्ति हड़पने के आरोप में महिला अरेस्ट

Updated at : 13 Aug 2025 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
संपत्ति हड़पने के आरोप में महिला अरेस्ट

परिवार के सदस्यों का दावा है कि वृद्ध पहले से शादीशुदा था. उसकी पत्नी पहले से ही है.

विज्ञापन

कोलकाता. एक महिला को एक वृद्ध के जाली हस्ताक्षर करके उनकी संपत्ति हड़पने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी महिला का नाम सईदा नसीमा असरीन बताया गया है. पीड़ित के परिवार ने पाटुली थाने में शिकायत दर्ज करायी थी, जिसमें कहा गया कि आरोपी महिला 75 वर्षीय एक वृद्ध की देखभाल करती थी. उस वृद्ध के साथ महिला काफी घनिष्ठ हो गयी थी. इसके बाद महिला ने उस वृद्ध से शादी कर ली. इसके बाद वृद्ध की मौत हो गयी. परिवार के सदस्यों का दावा है कि वृद्ध पहले से शादीशुदा था. उसकी पत्नी पहले से ही है. आरोप है कि उसकी देखभाल करने के बीच ही आरोपी महिला ने वृद्ध के जाली हस्ताक्षर करके उन्हें धोखा दिया और उनके घर से करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति हड़प ली. थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी महिला को गरियाहाट थानाक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola