West Bengal : माेबाइल पर आया फोन और गायब हो गये सात लाख

Updated at : 07 Aug 2024 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
Patna News

सांकेतिक

West Bengal : व्यवसायी का दावा है कि बिना किसी ओटीपी की जानकारी के कैसे जालसाजों ने उसके अकाउंट से रुपये निकाल लिये. इसे लेकर व्यवसायी चिंतित है.

विज्ञापन

West Bengal : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के देगंगा थानांतर्गत दोगछिया इलाके में एक ईंट व्यवसायी को मोबाइल अपडेट के नाम पर फोन आया और फोन करनेवाले जालसाज ने एक लिंक भेज कर क्लिक करने को कहा. ऐसा करते ही व्यवसायी के अकाउंट से एक-एक कर सात लाख रुपये गायब हो गये. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित व्यवसायी का नाम रेजाउल इस्लाम है. इसे लेकर उसने पहले देगंगा थाना और फिर बारासात साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

पीड़ित ने देगंगा थाना और बारासात साइबर क्राइम थाने में दर्ज करायी शिकायत

बताया जाता है कि घटना गत 16 जुलाई की है. रेजाउल को एक अज्ञात नंबर से फोन आया और फोन करनेवाले जालसाज ने उसे अपना फोन अपडेट करने को कहा. इसके लिए उसे एक लिंक भेजा गया. अपडेट करने के लिए लिंक पर क्लिक करने को कहा गया. व्यवसायी ने ऐसा किया, तो क्लिक करते ही व्यवसायी का फोन बंद हो गया और फिर उसके बाद कई बार कोशिश करने पर भी उसके मोबाइल सिम से वह कोई फोन नहीं कर पा रहा था. फिर नये सिम लिया लेकिन बैंक से उसके पैसे लेनदेने के भी कोई मैसेज नहीं आने पर उसे संदेह हुआ.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी देंगी जंगलमहल के सभी जिलों को नई परियोजनाओं की सौगात

सात लाख रुपये हुए गायब

इसके बाद जब उसने अपना पासबुक अपडेट किया, तो देखा कि उसके अकाउंट से एक-एक करके सात लाख रुपये निकाले गये है. 95 हजार, 10 हजार, 20 हजार, 50 हजार, एक लाख तो कभी उससे भी अधिक इस तरह से करके कुल सात लाख रुपये निकाल लिये गये हैं. इसके बाद से उसका सिम कार्ड नो सर्विस दिखा रहा था. अंत में रेजाउल बैंक भी गया, लेकिन बैंक से कोई समाधान नहीं मिलने पर अंत में देगंगा थाना और फिर बुधवार को बारासात साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज करायी.

व्यवसायी के पास था ऋण के पैसे, चिंता में डूबा व्यवसायी

व्यवसायी का दावा है कि बिना किसी ओटीपी की जानकारी के कैसे जालसाजों ने उसके अकाउंट से रुपये निकाल लिये. इसे लेकर व्यवसायी चिंतित है. व्यवसायी का कहना है कि वह ऋण लिया था और ऋण के पैसे उसके अकाउंट से गायब हो गये है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. अनुमान लगाया जा रहा है कि जालसाजों ने सिम कार्ड हैक करके सारे मैसेज ओटीपी अपने मोबाइल पर डाइवर्ट कर जालसाजों ने रुपये गायब किये है.

Mamata Banerjee : बांग्लादेश के हालात पर ममता बनर्जी की अपील, आपत्तिजनक पोस्ट व बयानबाजी ना करें

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola