घाटाल मास्टर प्लान को बाधित करने की हर साजिश को करेंगे नाकाम : मंत्री

से कोई नहीं रोक सकता. सिंचाई मंत्री ने आगे कहा कि जो लोग इसके खिलाफ रैली कर रहे हैं, वह ऐसा कर सकते हैं.
कोलकाता. पश्चिम बंगाल सरकार में जल संसाधन अन्वेषण एवं विकास मंत्री मानस भुइयां ने बुधवार को कहा कि कुछ लोग घाटाल मास्टर प्लान को रोकने की साजिश कर रहे हैं. लेकिन वे उनकी इस साजिश को नाकाम करके रहेंगे. घाटाल मास्टर प्लान को हर हाल में क्रियान्वित किया जायेगा, इसे कोई नहीं रोक सकता. सिंचाई मंत्री ने आगे कहा कि जो लोग इसके खिलाफ रैली कर रहे हैं, वह ऐसा कर सकते हैं. एक दिन वही वापस आयेंगे और बतायेंगे कि घाटाल मास्टर प्लान क्यों जरूरी है. मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार घाटाल मास्टर प्लान के क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है. वहीं, बुधवार को विधानसभा में श्री भुइयां ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वाटर यूजर्स एसोसिएशन (डब्ल्यूयूए) के सफल क्रियान्वयन को भोपाल में आयोजित प्रथम अखिल भारतीय वार्षिक जल मंत्री सम्मेलन में पूरे देश ने स्वीकार किया है. उन्होंने कहा कि विश्व बैंक द्वारा समर्थित पश्चिम बंगाल त्वरित लघु सिंचाई विकास परियोजना (डब्ल्यूबीएडीएमआइपी) के तहत राज्य जल संसाधन अन्वेषण एवं विकास (डब्ल्यूआरआइएंडडी) विभाग द्वारा डब्ल्यूयूए को बढ़ावा दिया जाता है, ताकि सिंचाई संरचनाओं का बेहतर संचालन और रखरखाव सुनिश्चित किया जा सके. उन्होंने कहा कि हमारा विभाग चेक डैम, ट्यूबवेल आदि के रूप में लघु सिंचाई अवसंरचना तैयार करता है और डब्ल्यूयूए पानी वितरित करते हैं. उन्होंने कहा कि डब्ल्यूबीएडीएमआइपी के तहत अब तक 3368 डब्ल्यूयूए का गठन और सुदृढ़ीकरण किया गया है और यह प्रक्रिया निरंतर चल रही है. पहाड़ियों में न्यूनतम 15 सदस्य और तटीय खारे क्षेत्र में अधिकतम 120 सदस्य हैं. पाथरप्रतिमा से विधायक समीर कुमार जाना के एक प्रश्न के उत्तर में, मंत्री ने कहा कि उनके विभाग ने दिसंबर 2024 तक उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में 6875 हेक्टेयर भूमि को कवर करते हुए 264 नयी परियोजनाओं में सिंचाई के लिए बुनियादी ढांचा विकसित किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










