ePaper

कानाइपुर : पीड़िता के परिजनों ने की त्वरित न्याय की मांग

Updated at : 20 Sep 2025 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
कानाइपुर : पीड़िता के परिजनों ने की त्वरित न्याय की मांग

जिले के कोन्नगर कानाइपुर की नाबालिग दिव्यांग के साथ दुष्कर्म व उसकी हत्या की घटना को चार महीने बीत गये हैं लेकिन अब तक मुकदमे की गवाही पूरी नहीं हो पायी है.

विज्ञापन

नाबालिग दिव्यांग की दुष्कर्म के बाद की गयी थी हत्या

हुगली. जिले के कोन्नगर कानाइपुर की नाबालिग दिव्यांग के साथ दुष्कर्म व उसकी हत्या की घटना को चार महीने बीत गये हैं लेकिन अब तक मुकदमे की गवाही पूरी नहीं हो पायी है. पीड़िता के परिवार ने शुक्रवार को अदालत परिसर में नाराजगी जताते हुए न्याय की मांग की.

गौरतलब है कि बीते मई महीने में दिव्यांग नाबालिग को घर से उठाकर एक बांसबाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गयी थी. इस घटना में इलाके के ही एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इस मामले में श्रीरामपुर के सांसद कल्याण बंद्योपाध्याय ने 2 जून को अदालत में सरकारी पक्ष के वकील के रूप में पेश होकर आश्वासन दिया था कि दो महीने में गवाही पूरी होगी और छह महीने के भीतर मुकदमे का निपटारा कर दिया जायेगा. साथ ही, उन्होंने अदालत से आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग करने की भी घोषणा की थी. लेकिन चार महीने बीत जाने के बाद भी गवाही पूरी नहीं हुई है. शुक्रवार को अदालत में उपस्थित होकर मृतका के परिजनों ने कहा कि उन्हें अब तक यह तक पता नहीं चल रहा कि मुकदमा किस स्थिति में है. वहीं, डिफेंस काउंसिल नियुक्त अधिवक्ता रवींद्रनाथ ठाकुर ने कहा, आज पहली गवाही हुई है. इस मामले में 40 से अधिक गवाह हैं. ऐसे में यह मुकदमा एक-दो महीने में खत्म होना संभव नहीं है, जो लोग कानून को समझते हैं, वे यह बात अच्छी तरह जानते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola