संदिग्ध हालात में दो लोगों की हुई मौत
Published by : GANESH MAHTO Updated At : 28 Oct 2025 12:50 AM
पुलिस ने जंगल से एक सड़ा-गला शव बरामद किया. शव इतना ज्यादा सड़ा हुआ था कि अबतक उसकी शिनाख्त नहीं हो पायी है.
खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर व झाड़ग्राम जिले के अलग अलग इलाकों में दो लोगों की अस्वाभाविक मौत हो गयी. एक का सड़ा-गला शव जंगल से बरामद किया गया, जबकि दूसरा शव जलाशय से बरामद हुआ. प्रथम घटना पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा ब्लाॅक के कृष्णपुर इलाके की है. पुलिस ने जंगल से एक सड़ा-गला शव बरामद किया. शव इतना ज्यादा सड़ा हुआ था कि अबतक उसकी शिनाख्त नहीं हो पायी है. वहीं, दूसरी घटना झाड़ग्राम जिला अंतर्गत बिनपुर दो नंबर ब्लाॅक के बेलपहाड़ी के तामाजुड़ी इलाके में घटी. यहां एक जलाशय से पुलिस ने एक शख्स का शव बरामद किया. मृतक की शिनाख्त भजहरि सोरेन (45) के रूप में हुई है. वह तामाजुड़ी इलाके का निवासी था. जलाशय में स्नान करने गये लोगों ने सर्वप्रथम शव को जलाशय में देखा था. पुलिस ने बरामद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










