ePaper

सड़क हादसे में दो की मौत

Updated at : 28 Sep 2025 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत

खड़दह थाने के सोदपुर फ्लाईओवर पर एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, घटना अपराह्न तीन बजे की है

विज्ञापन

संवाददाता, बैरकपुर.

खड़दह थाने के सोदपुर फ्लाईओवर पर एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, घटना अपराह्न तीन बजे की है. सोदपुर फ्लाईओवर पर एक निजी बैंक की एटीएम में पैसे डालने जा रहे कैश वाहन से एक ऑटो की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. दुर्घटना में ऑटो चालक और उसमें सवार एक यात्री की मौत हो गयी, जबकि ऑटो में सवार एक अन्य यात्री जख्मी हो गया.

मृतक यात्री की पहचान न्यू बैरकपुर निवासी प्रताप घोष (40) के रूप में हुई है. मृत ऑटो चालक की पहचान अभी नहीं हो पायी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ऑटो मध्यमग्राम से सोदपुर की ओर आ रहा था, जबकि कैश वैन विपरीत दिशा से आ रहा था. फ्लाईओवर पर ही दुर्घटना हुई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल ले गये, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया.

खबर पाकर मौके पर पहुंची खड़दह थाने की पुलिस ने घातक वैन को जब्त कर उसके चालक को हिरासत में लिया. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हादसे के बाद काफी देर तक फ्लाईओवर पर जाम लगा रहा. फिर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola