एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 257 किलो गांजा के साथ दो पकड़े गये
Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 28 Sep 2025 1:17 AM
पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की सिलीगुड़ी यूनिट ने फूलबाड़ी के पास एक वाहन को रोक कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किया
कोलकाता. पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की सिलीगुड़ी यूनिट ने फूलबाड़ी के पास एक वाहन को रोक कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किया. एसटीएफ ने कार से 257 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है. एसटीएफ के एसपी आइपीएस इंद्रजीत बसु ने शनिवार सुबह बताया कि कार्रवाई के दौरान एसटीएफ ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया. इनकी पहचान साहेबगंज (कूचबिहार) निवासी इरशाद अली व जावेद अली शेख के रूप में हुई है. उनसे पूछताछ के आधार पर एसटीएफ ने कूचबिहार जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मघपाला गांव में सप्लायर गोबिंद सरकार के घर पर छापेमारी की.
छापेमारी में गांजा बरामद हुआ, हालांकि गोबिंद सरकार मौके से फरार हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










