अपहरण के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन को दबोचा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बच्ची का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाएं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कोलकाता. बच्ची का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाएं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम परवीन बीबी (42), राजेश सिंह (48) और ब्यूटी सिंह (38) बताये गये हैं. बच्ची को मियाजान लेन स्थित राजेश और उसकी पत्नी ब्यूटी के ठिकाने से सकुशल रिहा कर लिया गया. बताया जा रहा है कि बच्ची की गुमशुदगी की शिकायत पार्क स्ट्रीट थाने में 14 मार्च को दर्ज करायी गयी थी. मामले की जांच कोलकाता पुलिस की गुप्तचर शाखा भी कर रही थी. जांच में नारकेलडांगा की निवासी परवीन का पता चला, जिसे गोविंद खटीक लेन से दबोचा गया. वह मामले की मुख्य आरोपी बतायी जा रही है. उससे पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची की तस्करी की साजिश रच रहे थे. हालांकि, पुलिस की तत्परता से बच्ची को उनके चंगुल से बचा लिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola