महाकुंभ से लौट रही बस गलसी में हो गयी दुर्घटनाग्रस्त, 27 यात्री हुए घायल

Updated at : 27 Feb 2025 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
महाकुंभ से लौट रही बस गलसी में हो गयी दुर्घटनाग्रस्त, 27 यात्री हुए घायल

घटना के बाद बचाव कार्य करते हुए स्थानीय लोगों व पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस से घायलों को निकाला और पहले स्थानीय ब्लॉक अस्पताल ले गये.

विज्ञापन

आठ घायलों को बर्दवान के अस्पताल में भर्ती कराया गया बर्दवान/पानागढ़. बुधवार को सुबह पूर्व बर्दवान के गलसी थाना क्षेत्र के बडमुड़िया के पास नेशनल हाइवे(एनएच) -19 पर महाकुंभ से तीर्थयात्रियों को वापस ला रही बस बेकाबू होकर एक डंपर से भिड़ी और फिर पलट गयी. इसमें बस के अंदर सवार करीब 27 लोग घायल हो गये. घटना के बाद बचाव कार्य करते हुए स्थानीय लोगों व पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस से घायलों को निकाला और पहले स्थानीय ब्लॉक अस्पताल ले गये. वहां बुरी तरह जख्मी आठ लोगों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि निजी बस में सवार लोग उत्तर 24 परगना के बशीरहाट के रहनेवाले हैं. ये लोग गत 21 फरवरी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ नहाने गये थे. वहां स्नान के बाद बस से लौटते समय बुधवार को यहां गलसी में हादसा हो गया. इसकी खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को नजदीकी ब्लॉक अस्पताल पहुंचया. कई यात्रियों को गंभीर चोट आयी है. इस बीच हादसे के बाद राष्ट्रीय मार्ग पर वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए बाधित रही. बाद में पुलिस के हस्तक्षेप पर यातायात सामान्य हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola