शिक्षक पर छात्र को बेरहमी से पीटने का आरोप, शिकायत दर्ज

Updated:
विज्ञापन
शिक्षक पर छात्र को बेरहमी से पीटने का आरोप, शिकायत दर्ज

स्कूल में प्रश्नों का सटीक उत्तर नहीं लिखने के कारण एक छात्र की पिटाई करने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

कोलकाता. स्कूल में प्रश्नों का सटीक उत्तर नहीं लिखने के कारण एक छात्र की पिटाई करने का मामला सामने आया है. इसे लेकर विधाननगर के टेक्नोसिटी थाने में पीड़ित छात्र के परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित विद्यार्थी सातवीं कक्षा का छात्र है. उसके पिता का आरोप है कि प्रश्नों का उत्तर ठीक से नहीं लिखने के कारण उनके बेटे को पाथरघाटा स्कूल के शिक्षक ने बेरहमी से पीटा. पाथरघाट स्कूल के शिक्षक ने उनके बेटे को पीटने की बात स्वीकार करने पर भी उन्होंने कहा कि जिस तरह से मारने-पीटने के आरोप लगाये जा रहे हैं, वे गलत हैं. उन्होंने थोड़ी सख्ती बरती, ताकि वह बच्चा अच्छे से पढ़ाई करे. इधर पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली है, लेकिन छात्र की मेडिकल रिपोर्ट में किसी गंभीर चोट का उल्लेख नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola