ePaper

Suvendu Adhikari : शुभेंदु अधिकारी का दावा, सीएम का फोन लें और करें कॉल रिकॉर्ड चेक

Updated at : 05 Sep 2024 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
Suvendu Adhikari : शुभेंदु अधिकारी का दावा, सीएम का फोन लें और करें कॉल रिकॉर्ड चेक

Suvendu Adhikari : बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी के फोन रिकॉर्ड चेक कर लिया जाए तो 9 और 10 अगस्त की सच्चाई सामने आ जाएगी.

विज्ञापन

Suvendu Adhikari : पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ममता बनर्जी के लोग कह रहे थे ना(आर जी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल के पास वाले कमरे) कि नवीनीकरण का ऑर्डर पीडब्ल्यूडी को 9 अगस्त से पहले दिया गया. लेकिन आज तो सामने आ गया कि ऑर्डर 10 अगस्त को मिला. दुष्कर्मियों को तो फांसी देंगे लेकिन बलात्कारियों को संरक्षण देने वालों का क्या होगा ?

ममता बनर्जी का मोबाइल फोन लें और कॉल रिकॉर्ड करें चेक

शुभेंदु ने आगे कहा कि इसे लेकर ही हमने संशोधन की मांग की थी लेकिन राज्य सरकार नहीं मानी. उन्होंने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि ममता बनर्जी का मोबाइल फोन लें और 9-10 अगस्त के कॉल रिकॉर्ड चेक करें, सब सामने आ जाएगा. वहीं बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा, कोलकाता पुलिस ने शुरूआत में फेक न्यूज फैलाने को लेकर कई लोगों को समन भेजा लेकिन अब देखा जा रहा है कि कोलकाता पुलिस खुद की फेक न्यूज फैला रही है. आपको सबसे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से ही पूछताछ करनी चाहिए जो सच है सामने आ जाएगा.

सबूतों को मिटाने की कोशिश की गई : लॉकेट चटर्जी

लॉकेट चटर्जी ने कहा, सबूतों को मिटाने की कोशिश की गई, यह एक आयोजित अपराध है. जिस मामले को लेकर संदीप घोष को क्लीन चिट मिली थी उसी मामले में संदीप घोष को हिरासत में लिया गया है आखिर यह कैसे मुमकिन है? यानि यह सरकार का किया हुआ है, क्या उनके ऊपर ममता बनर्जी का हाथ है? और अब संदीप घोष को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. संदीप घोष एक रैकेट चला रहे थे, बॉडी ऑर्गन का रैकेट, डेड बॉडी का रैकेट चलाया जा रहा था. छात्रों को पास करने के लिए भी वे घूस लेते थे, इनके साथ पूरी टीम है और इसके तार ममता बनर्जी से जुड़े हैं.

Also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने दुष्कर्म विरोधी अपराजिता बिल को बताया ‘ऐतिहासिक’

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola