अवैध हथियार बरामदगी के मामले में एसटीएफ का तीसरे दिन भी अभियान रहा जारी

Updated at : 24 Feb 2025 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध हथियार बरामदगी के मामले में एसटीएफ का तीसरे दिन भी अभियान रहा जारी

अलग-अलग स्थानों से मिले हथियार व कारतूस बरामदगी के मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का अभियान तीसरे दिन यानी रविवार को भी जारी रहा.

विज्ञापन

एसटीएफ ने अभियान चलाकर अवैध हथियार सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया था

संवाददाता, कोलकाता.

उत्तर व दक्षिण 24 परगना के अलग-अलग स्थानों से मिले हथियार व कारतूस बरामदगी के मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का अभियान तीसरे दिन यानी रविवार को भी जारी रहा. एसटीएफ अधिकारी बीबीडी बाग स्थित गन शॉप में हथियारों और कारतूसों की सप्लाई से जुड़े हर तथ्यों का पता लगाना चाहते हैं. इससे पहले, मामले में गिरफ्तार व उक्त गन शॉप के दो कर्मचारियों जयंत दत्ता व शांतनु सरकार को लेकर वहां अभियान चलाया गया था.

गौरतलब है कि 13 फरवरी को एसटीएफ ने दक्षिण 24 परगना के जीवनतला और उत्तर 24 परगना के मिनाखां के अलग-अलग इलाकों में अभियान चलाकर अवैध हथियार व कारतूस सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया था. अभियान में बरामद किये गये कारतूस व हथियार का निर्माण आयुध कारखाने में हुआ है. एसटीएफ के अधिकारी इस बात की आशंका को खारिज नहीं कर रहे हैं कि गिरोह के तार अवैध हथियार व कारतूस सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय रैकेट से नहीं जुड़े हों. हालांकि, जांच के बाबत आधिकारिक तौर पर एसटीएफ की ओर से कुछ नहीं कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola