अब मार्च तक मिलेगा सप्ताह में अतिरिक्त दो दिन अंडा

Updated at : 15 Feb 2025 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
अब मार्च तक मिलेगा सप्ताह में अतिरिक्त दो दिन अंडा

राज्य सरकार ने मिड डे मील को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया है. राज्य सरकार ने इस वर्ष मार्च तक मिड डे मील में सप्ताह में दो दिन और पूरे अंडे उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. फिलहाल सप्ताह में एक दिन दोपहर के समय स्कूली छात्रों को भोजन के साथ एक अंडा दिया जाता. इसलिए राज्य सरकार ने छात्रों को पोषण के रूप में अतिरिक्त अंडे उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

कोलकाता.

बताया गया है कि प्रत्येक अंडे की कीमत आठ रुपये होगी और इससे राज्य के 85 लाख 93 हजार 783 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा. स्कूली बच्चों को सप्ताह में दो दिन अतिरिक्त अंडे खिलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा 75.62 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. चूंकि, राज्य सरकार वर्तमान वित्तीय वर्ष में मिड डे मील कार्यक्रम के लिए आवंटित धनराशि का एक हिस्सा खर्च नहीं कर पायी है, इसलिए राज्य सरकार ने वर्ष के अंत में पूरक पोषण के रूप में छात्रों को सप्ताह में दो अतिरिक्त दिन उबले हुए पूरे अंडे उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों व मध्याह्न भोजन के प्रभारी अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गयी है और अगले सप्ताह से ही इसे लागू करने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola