हादसे रोकने को कई रास्तों पर वाहनों की स्पीड पर लगी लगाम

Updated at : 25 Feb 2025 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
हादसे रोकने को कई रास्तों पर वाहनों की स्पीड पर लगी लगाम

बेल्वेडियर रोड से एजेसी बोस रोड और एजेसी बोस रोड से खिदिरपुर तक सभी वाहनों की गति 40 किमी प्रति घंटे ही रहेगी.

विज्ञापन

कोलकाता. महानगर के कई रास्तों पर लगातार बढ़ रही ट्रैफिक दुर्घटना पर लगाम कसने के इरादे से कोलकाता पुलिस की तरफ से शहर के कुछ व्यस्ततम रास्तों पर वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने का फैसला लिया है. इस बाबत कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने सोमवार को एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें कुछ सड़कों पर वाहनों की गति सीमा निर्धारित की गयी है. बेल्वेडियर रोड से एजेसी बोस रोड और एजेसी बोस रोड से खिदिरपुर तक सभी वाहनों की गति 40 किमी प्रति घंटे ही रहेगी. बालीगंज सर्कुलर रोड पर दोपहिया और हल्के वाहनों की गति 40 किमी/घंटे होगी. अन्य वाहन 30 किमी/घंटे से चलेंगे. दुर्गापुर पुल पर दोपहिया और हल्के वाहनों की गति 50 किमी/घंटे होगी. अन्य वाहनों की अधिकतम गति 40 किमी/घंटे रहेगी. हरीश चटर्जी स्ट्रीट और कालीघाट रोड पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा 25 किमी/घंटे होगी. जजेज कोर्ट रोड पर गति सीमा 40 किमी/घंटे होगी. बनमाली नस्कर रोड और उपेन बनर्जी रोड पर दोपहिया और हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 30 किमी/घंटे तय की गयी है. शेष वाहन 20 किमी/घंटे से चलेंगे. बकुल बिहारी चटर्जी रोड पर सभी वाहनों की गति सीमा 30 किमी/घंटे होगी. प्रिंस गुलाम शाह रोड पर गति सीमा 40 किमी/घंटे तय की गयी है. रास बिहारी कनेक्टर की गति 40 किमी/घंटे और आरआर एवेन्यू पर दोपहिया वाहनों की गति सीमा घटाकर 50 किमी/घंटे कर दी गयी है. छोटे वाहनों के लिए 40 किमी/घंटे तक की गति सीमा में छूट दी गयी है. अन्य वाहनों के लिए गति सीमा घटाकर 35 किमी/घंटे कर दी गयी है. राजडांगा मेन रोड पर 30 किमी/घंटे, उत्तम कुमार सरणी पर दोपहिया और छोटे वाहनों के लिए 40 किमी/घंटे और बाकी के लिए 35 किमी/घंटे तक की छूट दी गयी है. भांगड़ डिविजन के कोलकाता पुलिस के अधीन आने के बाद वहां यातायात को नियंत्रित करना ट्रैफिक विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बन गयी है. भांगड़ में भी कई सड़कों पर गति सीमा लागू की गयी है. बासंती राजमार्ग पर सभी वाहनों की गति सीमा 40 किमी/घंटे तक सीमित कर दी गयी है. कालीताला-जीवनतला रोड पर गति सीमा घटाकर 30 किमी/घंटे कर दी गयी है. पोलेरहाट-श्यामनगर रोड पर 30 किमी/घंटे. सोनारपुर घाटकपुकुर रोड पर 35 किमी/घंटे की छूट दी गयी है. घटकपुकुर लौहाटी रोड पर 35 किमी/घंटे. बालिगाडा चंदनेश्वर रोड पर गति सीमा घटाकर 30 किमी/घंटे कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola