टीएमसी सांसद देव और उनके परिवार को एसआईआर सुनवाई का नोटिस, बंगाल की राजनीति गरमायी

अभिनेता से नेता बने टीएमसी सांसद देव. फोटो : देव के इंस्टा अकाउंट से
SIR West Bengal: अभिनेता से नेता बने टीएमसी सांसद देव को एसआईआर सुनवाई का नोटिस जारी किया गया है. उनके परिवार के 3 सदस्यों को भी सुनवाई के लिए बुलाया गया है. टीएमसी सांसद और उनके परिजनों को बुलाये जाने पर बंगाल की राजनीति गरमा गयी है.
Table of Contents
SIR West Bengal: पश्चिम बंगाल में जारी एसआईआर प्रक्रिया के बीच निर्वाचन आयोग ने देव नाम से मशहूर तृणमूल कांग्रेस के सांसद एवं अभिनेता दीपक अधिकारी को एसआईआर सुनवाई के लिए पेश होने का नोटिस जारी किया है. टीएमसी सांसद को नोटिस जारी किये जाने से बंगाल की राजनीति गरमा गयी है.
टीएमसी सांसद के परिवार के 3 सदस्यों को भी मिला है नोटिस
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि देव के परिवार के 3 सदस्यों को भी नोटिस भेजा गया है. हालांकि, देव और उनके परिवार के सदस्यों को सुनवाई के लिए पेश होने और दस्तावेज जमा करने की तारीख के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गयी है. नोटिस मिलने के बाद न तो देव की ओर से, न ही उनके परिवार के सदस्यों की ओर से कोई प्रतिक्रिया आयी है.
घाटाल से 3 बार के सांसद हैं देव
हालांकि, पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने इस पर प्रतिक्रिया देकर राजनीति माहौल गरम कर दिया है. टीएमसी ने कहा है कि एक व्यस्त फिल्म अभिनेता एवं सांसद को इस तरह का नोटिस जारी करना उत्पीड़न के समान है. देव पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित अपने पैतृक क्षेत्र घाटाल से 3 बार के सांसद हैं.
SIR West Bengal: मुंबई से कोलकाता आ गये थे देव
अपने पिता के व्यवसाय के सिलसिले में अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई चले गये थे. बाद में वह कोलकाता में बस गये. पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि अभिनेता को अपने परिवार के 3 सदस्यों के साथ नागरिकता का प्रमाण प्रस्तुत करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की सुनवाई में उपस्थित होना होगा.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पश्चिमी मेदिनीपुर के रहने वाले हैं अनिर्बान भट्टाचार्य
इससे पहले अभिनेता अनिर्बान भट्टाचार्य को भी एसआईआर सुनवाई के लिए नोटिस मिला था. भट्टाचार्य भी पश्चिम मेदिनीपुर के रहने वाले हैं. बाद में पेशेवर कारणों से अपने परिवार के साथ कोलकाता आ गये थे.
अनिर्बान को क्यों बुलाया गया एसआईआर सुनवाई में?
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के अधिकारियों ने बताया है कि अनिर्बान भट्टाचार्य को इसलिए तलब किया गया है, क्योंकि उन्होंने जनगणना प्रपत्र भरते समय 2002 से संबंधित कोई दस्तावेज जमा नहीं किये थे.
कौशिक बनर्जी और लाबोनी सरकार को भी मिला था नोटिस
देव और अनिर्बान ही नहीं, दक्षिण कोलकाता के टॉलीगंज निवासी अभिनेता दंपती कौशिक बनर्जी और लाबोनी सरकार को भी एसआईआर सुनवाई के नोटिस जारी किये गये थे. दोनों सोमवार सुबह सुनवाई करने वाले अधिकारियों के समक्ष पेश हुए थे.
इसे भी पढ़ें
SIR सुनवाई में राजनीतिक हस्तक्षेप पर चुनाव आयोग सख्त, जारी कर दिया ये फरमान
SIR से नाराज ममता बनर्जी ने ईसीआई को लिखी कड़ी चिट्ठी, कहा- बड़ी संख्या में लोग नहीं कर पायेंगे वोट
एसआईआर में भाषाई बाधा दूर करने के लिए ओडिया अनुवादकों की नियुक्ति करेगा चुनाव आयोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




