सिंगूर की पुलिस ने मुंबई से आरोपी को पकड़ा

चोरी के मामले में एक आरोपी को सिंगूर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
हुगली. चोरी के मामले में एक आरोपी को सिंगूर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सिंगूर थाने की एक विशेष टीम ने मुंबई में अभियान चलाकर आरोपी शेख सिराजुल को गिरफ्तार किया और उसे थाने ले गयी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिंगूर थाने में एक मामला दर्ज किया गया था. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी मुंबई में छिपा हुआ है. इसके बाद, पुलिस की एक टीम ने मुंबई में अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया और सिंगूर थाना ले आयी. चोरी की वारदात में बरामद सामान का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने अदालत से सात दिनों की रिमांड की मांग की. चंदननगर के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने चार दिनों की पुलिस हिरासत की अनुमति दी है. सिंगूर थाने की पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और चोरी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




