सीएम के बयान के खिलाफ शुभेंदु ने चुनाव आयोग से की शिकायत

Updated at : 01 Mar 2025 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम के बयान के खिलाफ शुभेंदु ने चुनाव आयोग से की शिकायत

भाजपा नेता ने कहा कि किसी अधिकारी की ईमानदारी पर सवाल नहीं उठाया जा सकता यदि उसने अपनी नौकरी के तहत किसी विशेष विभाग या मंत्रालय में काम किया हो.

विज्ञापन

कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार की “ईमानदारी” पर सवाल उठाया है और उन्होंने इस मामले पर निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है. भाजपा नेता ने कहा कि किसी अधिकारी की ईमानदारी पर सवाल नहीं उठाया जा सकता यदि उसने अपनी नौकरी के तहत किसी विशेष विभाग या मंत्रालय में काम किया हो. श्री अधिकारी ने कहा, “उन्होंने (बनर्जी ने) राज्य में सभी संवैधानिक निकायों को निष्क्रिय कर दिया है और अब मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति पर सवाल उठा रही हैं, जो पारदर्शी तरीके से की गयी है.” पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को एक अन्य पत्र सौंपने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री अधिकारी ने दावा किया कि बनर्जी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में कुमार की “ईमानदारी” पर सवाल उठाया है. गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति पर चिंता जताते हुए गुरुवार को आरोप लगाया था कि भाजपा संवैधानिक निकाय पर प्रभाव डालने का प्रयास कर रही है. यहां नेताजी इंडोर स्टेडियम में तृणमूल कांग्रेस के राज्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने भाजपा पर निर्वाचन आयोग के कथित समर्थन से अन्य राज्यों के फर्जी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का भी आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने दिल्ली और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए भी इसी तरह की रणनीति अपनायी थी. श्री अधिकारी ने कहा कि प्रभारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष यह मांग भी रखी गयी है कि जिलों में सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक डिजिटल कॉन्फ्रेंस आयोजित किया जाये और उन्हें आश्वस्त किया जाये कि वे बिना किसी डर के स्वतंत्र रूप से काम कर सकते हैं. उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त रिटर्निंग अधिकारियों और अन्य निर्वाचन अधिकारियों की ईमानदारी के बारे में निराधार आरोप लगाए हैं.” विपक्ष के नेता ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से संबंधित मामलों में निर्वाचन आयोग सर्वोच्च प्राधिकारी है और जिलों में सभी अधिकारियों को निडरता और ईमानदारी से काम करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola