माध्यमिक : 20 परीक्षार्थियों की परीक्षा की गयी रद्द

बताया गया है कि इस बार की परीक्षा में एक छात्र एआइ एप का उपयोग करते हुए पाया गया. उस छात्र की सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गयी हैं.
कोलकाता. राज्य में शनिवार को माध्यमिक परीक्षा का समापन हो गया. इस बार के माध्यमिक परीक्षा में कुल 20 परीक्षार्थियों की परीक्षा एक वर्ष के लिए रद्द कर दी गयी है. इसमें से 19 परीक्षार्थियों के पास से मोबाइल फोन और एक परीक्षार्थी के पास से स्मार्ट वॉच बरामद हुआ था. यह जानकारी शनिवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारी ने दी. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 40 परीक्षार्थियों की परीक्षाएं रद्द की गयी थीं, जबकि इस वर्ष यह संख्या आधी हो गयी है. बताया गया है कि इस बार की परीक्षा में एक छात्र एआइ एप का उपयोग करते हुए पाया गया. उस छात्र की सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गयी हैं. माध्यमिक परीक्षा की शुरुआत में ही बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया था कि यदि कोई परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन या अन्य किसी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का उपयोग करता है, तो उसकी सभी परीक्षाएं रद्द कर दी जायेंगी. यहां तक कि परीक्षा के प्रभारी शिक्षकों द्वारा मोबाइल फोन के उपयोग पर भी कड़े प्रतिबंध लगा दिये गये थे. इसके बावजूद कई स्कूलों से विद्यार्थियों द्वारा मोबाइल फोन का प्रयोग करने की शिकायतें सामने आयी हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




