ePaper

कालीघाट अभियान के दौरान पुलिस और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की

Updated at : 08 Apr 2025 2:36 AM (IST)
विज्ञापन
कालीघाट अभियान के दौरान पुलिस और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की

भाजपा की पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों को सोमवार को उस दौरान हिरासत में ले लिया गया जब वे स्कूली शिक्षकों के नौकरी से संबंधित मामले के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन करने वाले थे.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

भाजपा की पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों को सोमवार को उस दौरान हिरासत में ले लिया गया जब वे स्कूली शिक्षकों के नौकरी से संबंधित मामले के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन करने वाले थे. भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन शिक्षकों के हितों की रक्षा नहीं कर पायीं, जिन्होंने ईमानदारी से नौकरी पायी थी.उच्चतम न्यायालय ने तीन अप्रैल को पश्चिम बंगाल सरकार को बड़ा झटका देते हुए राज्य सरकार द्वारा संचालित और राज्य सहायता प्राप्त स्कूलों में 25,753 शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति को अवैध और पूरी चयन प्रक्रिया को ‘‘त्रुटिपूर्ण और विकृत’’ करार दिया था. भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने नियुक्ति प्रक्रिया में ‘अनियमितताओं’ पर विरोध जताते हुए एक्साइड क्रॉसिंग से कालीघाट तक लगभग दो किलोमीटर की दूरी तक मार्च का आह्वान किया था. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आवास कालीघाट इलाके में स्थित है. भाजयुमो के एक पदाधिकारी ने कहा कि मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों ने मार्च शुरू करने से पहले चटर्जी और अन्य पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया. जब लॉकेट चटर्जी और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों को पुलिस वाहन में लेकर जाया जा रहा था तब उन्होंने राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नारे लगाये. इसके बाद भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रनील खां के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कालीघाट अभियान शुरू करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने फिर से भाजपा कार्यकर्ताओं को रवींद्र सदन के पास ही रोक दिया और कई भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया.

भाजपा द्वारा सोमवार को कालीघाट अभियान के दौरान पुलिस की तरफ से बाधा देने के बाद भाजपा समर्थकों एवं पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई. इसमें पुलिस ने कुल 80 भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है. इनमें 52 पुरुष एवं 28 महिलाएं शामिल हैं. पकड़े गये आरोपियों में कई बड़े स्तर के नेता भी शामिल हैं.

लॉकेट समेत कई भाजपा नेता लॉकअप में :

प्रदेश भाजपा के युवा मोरचा की ओर से सोमवार को रवींद्र सदन से कालीघाट चलो अभियान का आह्वान किया गया, लेकिन कोलकाता पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रवींद्र सदन के पास से ही गिरफ्तार कर लिया और फिर उन्हें लालबाजार के सेंट्रल लॉकअप ले जाया गया. सोमवार को पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रनील खां, प्रदेश भाजपा के महिला मोरचा की अध्यक्ष फाल्गुनी पात्रा, शशि अग्निहोत्री, तमाघ्न घोष, अनुपम भट्टाचार्य, पश्चिम बंगाल भाजपा राज्य समिति में स्वच्छ भारत अभियान के राज्य सह-संयोजक नवीन मिश्रा और अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं में सेंट्रल लॉकअप में रखा गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola