बाली नगरपालिका में सफाई कर्मचारियों का वेतन दो महीने से बकाया, दी काम बंद करने की धमकी

Updated:
विज्ञापन
बाली नगरपालिका में सफाई कर्मचारियों का वेतन दो महीने से बकाया, दी काम बंद करने की धमकी

बाली नगरपालिका के अंतर्गत काम करने वाले सैकड़ों अस्थायी सफाई कर्मचारियों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर अब वे बगावत की तैयारी कर रहे हैं.

विज्ञापन

दो महीने पहले भी 15 दिनों तक काम रखा था बंद सफाई व्यवस्था हुई थी ठप

कुंदन झा, हावड़ा

बाली नगरपालिका के अंतर्गत काम करने वाले सैकड़ों अस्थायी सफाई कर्मचारियों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर अब वे बगावत की तैयारी कर रहे हैं. दो दिनों के अंदर भुगतान नहीं होने पर इन कर्मचारियों ने अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर जाने की धमकी दी है. अगर ऐसा होता है तो, दुर्गापूजा के पहले बाली, बेलूड़ और लिलुआ में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो जायेगी.

बता दें कि, हाल ही में बाली क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए शहरी विकास मंत्रालय ने बाली नगरपालिका के प्रशासक को हटा कर स्थानीय विधायक डॉ राणा चटर्जी को यहां का प्रशासक बनाया है. मालूम रहे कि दो महीने पहले भी बाली में स्थायी व अस्थायी सफाई कर्मचारियों ने 15 दिनों तक अपना काम बंद रखा था. बाली, बेलूड़ और लिलुआ में सड़कों पर कूड़ों का अंबार लग गया था. इन सफाई कर्मचारियों के समर्थन में तृणमूल कांग्रेस के नेता सड़क पर उतरे थे और तृणमूल शासित बाली नगरपालिका के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए बेलूड़ मोड़ पर पथावरोध किया था.

जानकारी के अनुसार, हावड़ा नगर निगम से अलग होने के बाद बाली नगरपालिका के अंतर्गत फिलहाल 35 वार्ड हैं. बाली नगरपालिका ने वार्डों की साफ-सफाई का जिम्मा अलग-अलग एजेंसियों को सौंपा है. बताया जा रहा है कि पिछले दो वर्षों से बाली नगरपालिका ने अस्थायी सफाई कर्मचारियों को वेतन देने के लिए इन एजेंसियों को भुगतान नहीं किया है. एजेंसियां खुद से इन कर्मचारियों को वेतन दे रही हैं. बाली नगरपालिका से रुपये का भुगतान अब तक नहीं होने पर सफाई कर्मचारियों का वेतन बकाया हो गया है. सभी एजेंसियों ने बाली नगरपालिका के प्रशासक व विधायक डॉ राणा चटर्जी को जल्द रुपये का भुगतान करने की अपील की है. वहीं, इस बारे में पूछे जाने पर हावड़ा नगर निगम के बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव के सदस्य रियाज अहमद ने कहा कि यह सही है कि सफाई कर्मचारियों का वेतन पिछले कुछ महीनों से नहीं मिला है. दुर्गापूजा के पहले यह स्थिति दुखद है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में बाली नगरपालिका के प्रशासक डॉ राणा चटर्जी को पत्र लिखकर इस समस्या का निदान जल्द करने की गुजारिश की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola