ePaper

वृद्धा की हत्या के आरोप में फेरीवाला गिरफ्तार

Updated at : 14 Jun 2025 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
वृद्धा की हत्या के आरोप में फेरीवाला गिरफ्तार

मोचीपाड़ा इलाके के सेर्पेंटाइन लेन इलाके में घर पर अकेली रहने वाली नमिता पॉल (76) नामक वृद्धा की हत्या की घटना के तीन दिनों के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम मैमूर अली गाजी (53) है. वह एक फेरीवाला है.

विज्ञापन

कोलकाता.

मोचीपाड़ा इलाके के सेर्पेंटाइन लेन इलाके में घर पर अकेली रहने वाली नमिता पॉल (76) नामक वृद्धा की हत्या की घटना के तीन दिनों के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम मैमूर अली गाजी (53) है. वह एक फेरीवाला है. उसे शनिवार को तड़के उसके दक्षिण 24 परगना के मोगराहाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक आवास से गिरफ्तार किया गया. गाजी पर आरोप है कि गत बुधवार को वह पुराने सामान खरीदने के नाम पर वृद्धा के घर पर घुसा था और उसने उसकी हत्या करके लूटपाट को अंजाम दिया. लूटे गये सभी गहने (चार सोने की चूड़ियां, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने का लॉकेट और कुछ चांदी के सामान) आरोपी के ठिकाने बरामद कर लिये गये हैं. साथ ही घटना के दौरान उसके पहने कपड़े के अलावा उसका छाता और बैग भी जब्त कर लिया गया है.

गौरतलब है कि गत बुधवार की शाम को पॉल की लाश उसके घर से संदिग्ध हालत में मिली थी. घर में रखी आलमारी भी खुली हुई थी. जांच में पुलिस को वृद्धा के एक पड़ोसी से पता चला कि कुछ दिनों से कुछ फेरीवालों का पॉल के मकान में आना-जाना हो रहा था. पुलिस वृद्धा के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच करने लगी. जांच में छाता लिए एक फेरीवाला तफ्तीश के दायरे में आया. जांच और ””””गेट पैटर्न”””” के जरिए आरोपी की चाल और हाव-भाव की जांच कर उसकी पहचान कर ली गयी. शनिवार को तड़के ही पुलिस उसके ठिकाने पर पहुंची और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola