डानकुनी में सोने की दुकान में दिनदहाड़े लूट
Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 04 Aug 2025 12:57 AM
रविवार शाम डानकुनी इलाके में एक सोने की दुकान में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया.
हुगली. रविवार शाम डानकुनी इलाके में एक सोने की दुकान में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया. घटना करीब चार बजे की है, जब दो बाइकों पर सवार पांच युवक ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए. सीढ़ी चढ़ते ही बदमाशों ने आग्नेयास्त्र निकालकर दुकान में दहशत फैला दी. उस समय दुकान में कई ग्राहक मौजूद थे. बदमाशों ने दुकानदार के सिर पर हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया और ग्राहकों को बांधकर उनके गहने भी लूट लिए. करीब 20 मिनट तक लूटपाट चलती रही. आरोपी लाखों रुपये के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गये. सूचना मिलते ही डानकुनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस को संदेह है कि लुटेरों को दुकान की पूर्व जानकारी थी. खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










