सुतंद्रा के परिवार की हरसंभव सहायता के लिए तैयार है पुलिस

इवेंट मैनेजर सुतंद्रा चटर्जी की मौत: परिजनों ने पुलिस के दावे को खारिज किया
इवेंट मैनेजर सुतंद्रा चटर्जी की मौत: परिजनों ने पुलिस के दावे को खारिज किया हुगली. पश्चिम बर्दवान के कांकसा के पास सड़क हादसे में इवेंट मैनेजर सुतंद्रा चटर्जी की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है. उनकी मां तनुश्री चटर्जी ने पुलिस के दावे को खारिज करते हुए कहा कि यह महज दुर्घटना नहीं थी, बल्कि उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि कार रेसिंग के कारण हादसा होने की बात गलत है, बल्कि एक सफेद एसयूवी उनकी बेटी की कार का पीछा कर रही थी. तनुश्री चटर्जी के दावे को कार चालक राजदेव साव ने भी समर्थन दिया है. सोमवार को पानागढ़ में उसने भी कहा कि सुतंद्रा की कार का पीछा किया जा रहा था. मंगलवार को राजदेव साव और इवेंट से जुड़े मंटू मंडल सुतंद्रा के घर पहुंचे और कई घंटों तक उनके परिवार से बातचीत की. हालांकि, उन्होंने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया और कहा कि वे अपनी बात पहले ही पुलिस को बता चुके हैं. इस दौरान सुतंद्रा की मां की मित्र सुजाता दास ने कहा कि उन्हें पुलिस की जांच पर भरोसा है और वे जांच पूरी होने का इंतजार कर रही हैं. तनुश्री चटर्जी ने भी कहा कि वे अब तक पुलिस पर विश्वास कर रही हैं, लेकिन आगे की स्थिति देखनी होगी. मंगलवार शाम चंदननगर के पुलिस कमिश्नर अमित पी जवालगी के निर्देश पर डीसीपी अलकनंदा भवाल, एसीपी सुमन बंद्योपाध्याय और थाना प्रभारी शुभेंदु बंद्योपाध्याय सुतंद्रा के चंदननगर स्थित घर पहुंचे. उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर आश्वस्त किया कि पुलिस हर संभव सहायता के लिए तैयार है और मामले की गहरायी से जांच की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










