पुलिस बनी सहारा, परीक्षा दे सका छात्र

रमजान के पहले रोजे पर कोलकाता गये रिसड़ा के मोहम्मद नसीम की सोमवार से उच्च माध्यमिक परीक्षा थी, लेकिन ट्रेन से लौटते समय उसका बैग खो गया, जिसमें एडमिट कार्ड भी था
गुम हो गया था एडमिट कार्ड
हुगली. रमजान के पहले रोजे पर कोलकाता गये रिसड़ा के मोहम्मद नसीम की सोमवार से उच्च माध्यमिक परीक्षा थी, लेकिन ट्रेन से लौटते समय उसका बैग खो गया, जिसमें एडमिट कार्ड भी था. परीक्षा केंद्र पहुंचने पर प्रवेश नहीं मिलने पर मामला श्रीरामपुर थाने तक पहुंचा. चंदननगर पुलिस कमिश्नर का पुलिसकर्मियों को निर्देश था कि उच्च माध्यमिक परीक्षार्थियों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो. लिहाजा परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारी जितेंद्रनाथ प्रामाणिक ने नसीम से बात की और उसे थाने ले जाकर एडमिट कार्ड गुम होने की शिकायत दर्ज करायी. सौभाग्य से, उसके मोबाइल में एडमिट कार्ड की तस्वीर थी, जिसका प्रिंट निकालकर सब-इंस्पेक्टर जितेंद्रनाथ प्रामाणिक ने उसे परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया. गेट पर पहुंचने पर नसीम को पेन न होने का अहसास हुआ, तो पुलिस अधिकारी ने अपनी जेब से पेन देकर उसकी मदद की.
आखिरी क्षणों में पुलिस की तत्परता से परीक्षा दे पाने पर नसीम ने राहत की सांस ली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










