बाइक को धक्का मारने के बाद पेड़ से टकराया पिकअप वैन

Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 12 Mar 2025 1:11 AM

विज्ञापन

मंगलवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

ड्राइवर व खलासी की मौत बाइक चालक जख्मी

हुगली. मंगलवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को आरामबाग मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी. इनमें से एक पिकअप वैन का चालक और दूसरा खलासी बताया जा रहा है. यह घटना आरामबाग सबडिवीजन के गोघाट थाना अंतर्गत हाजीपुर करपुकुर इलाके में हुई.

जानकारी के अनुसार, कामारपुकुर से एक पिकअप वैन मयना की ओर जा रहा था. हाजीपुर करपुकुर इलाके में वैन अनियंत्रित हो गया और एक बाइक टक्कर को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकरायी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola