ePaper

पानीहाटी में एक ही फ्लैट से 2 बहनों के शव बरामद, इलाके में तनाव

Updated at : 24 Dec 2025 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
Panihati News: Bodies of two sisters recovered from flat

Representational PIC.

Panihati News: पुलिस जांच के लिए पड़ोसियों से बात कर रही है. दोनों की मौत को लेकर रहस्य बरकरार है. पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि छोटी बहन की बाथरूम के पास गिर कर मौत होने पर हार्ट अटैक में बड़ी बहन बेड के पास गिरकर मौत हुई होगी.

विज्ञापन

Panihati News: पश्चिम बंगाल के खड़दह थाना क्षेत्र के हरिश्चंद्र दत्ता रोड इलाके में एक आवासन में एक फ्लैट से 2 बहनों के शव बरामद किये गये. उनके नाम सबिता दत्त चट्टोपाध्याय (61) और कनिका दत्त (57) हैं. घटना से हड़कंप मच गया है. दोनों पानीहाटी नगरपालिका के 3 नंबर वार्ड के हरिश्चंद्र दत्ता रोड स्थित एक बहुमंजिली इमारत की पहली मंजिल पर एक फ्लैट में अकेले ही रहती थीं. दोनों को काफी समय से पड़ोस के लोग नहीं देख पा रहे थे, इसके बाद ही लोगों ने शक होने पर खड़दह थाने की पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट से दोनों बहनों के शव बरामद किये.

आर्थिक समस्याओं से गुजर रहीं थीं सबिता दत्त चट्टोपाध्याय

वे आर्थिक समस्याओं से गुजर रहीं थीं. वे अपने पड़ोसियों से ज्यादा बातचीत भी नहीं करतीं थीं. वे किसी भी रिश्तेदार से भी संपर्क नहीं रखती थी. मृतकों के रिश्तेदार पायल दत्त ने बताया कि वे दोनों ही उनकी बुआ लगती थीं. बड़ी बुआ और छोटी बुआ दोनों एक ही साथ उस फ्लैट में रहतीं थीं.

Panihati News: मौत की वजह का अब तक पता नहीं चला

पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी. पुलिस जांच के लिए पड़ोसियों से बात कर रही है. दोनों की मौत को लेकर रहस्य बरकरार है. पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि छोटी बहन की बाथरूम के पास गिर कर मौत होने पर हार्ट अटैक में बड़ी बहन बेड के पास गिरकर मौत हुई होगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मृतकों के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं

छोटी बहन का शव बाथरूम के पास और बड़ी बहन का शव बेड के पास से मिला. शुरुआती जांच में शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं. मौत का सही कारण अभी साफ नहीं है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मौत किस वजह से हुई.

इसे भी पढ़ें

मुर्शिदाबाद में पिता-पुत्र की पीट-पीटकर हत्या मामले में 13 को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को 15 लाख मुआवजा का आदेश

पश्चिम बंगाल के हांसखाली में सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में तृणमूल नेता के बेटे समेत 3 को उम्रकैद

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola