बीएसएफ जवान को ‘दंड’ देने की जांच का दिया आदेश
Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 17 Sep 2025 1:54 AM
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पश्चिम बंगाल के एक शिविर में कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) द्वारा एक जवान को फर्श पर लुढ़कने का कथित तौर पर दंड देने की घटना की जांच के आदेश दिये हैं.
एजेंसियां, कोलकाता/नयी दिल्ली. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पश्चिम बंगाल के एक शिविर में कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) द्वारा एक जवान को फर्श पर लुढ़कने का कथित तौर पर दंड देने की घटना की जांच के आदेश दिये हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह कथित घटना इस वर्ष एक सितंबर को हुई, जब 162वीं बटालियन के कमांडेंट ने तीसरी बटालियन के कांस्टेबल को अनुशासन का उल्लंघन करते हुए पाया. अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के कूचबिहार स्थित सीमा सुरक्षा बल के सेक्टर मुख्यालय ने घटना की ‘स्टाफ कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ (एससीओआइ) के आदेश दिये हैं. अधिकारियों के अनुसार, कांस्टेबल रैंक के जवान को कमांडिंग ऑफिसर के निर्देश पर जमीन पर लुढ़कने के लिए कहा गया और उसे शारीरिक दंड दिया गया. यह घटना रूपनगर स्थित बटालियन कैंप में हुई थी, जो 162वीं और तीसरी बीएसएफ बटालियन का संयुक्त कैंप है. बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि घटना की जांच के लिए एक एससीओआइ का आदेश दिया गया है और मामले के तथ्यों का अध्ययन किया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, एकल अधिकारी जांच समिति को घटनाक्रम का पता लगाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपाय सुझाने के लिए कहा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










