कल्याणी एक्सप्रेसवे के किनारे मिला वृद्ध का शव

Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 31 Mar 2025 1:08 AM

विज्ञापन

घोला थाना अंतर्गत महिशपोता में कल्याणी एक्सप्रेसवे के किनारे खेबली बिल के समीप एक वृद्ध का शव बरामद किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, बैरकपुर.

घोला थाना अंतर्गत महिशपोता में कल्याणी एक्सप्रेसवे के किनारे खेबली बिल के समीप एक वृद्ध का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. उसकी अनुमानित उम्र 60 के करीब है. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह लोगों ने उक्त इलाके में सड़क किनारे व्यक्ति का शव देख पुलिस को सूचना दी. मौके पर घोला थाने की पुलिस पहुंची. स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं और उसके मुंह से भी गाज निकला हुआ था. संदेह जताया जा रहा है कि उसकी हत्या कहीं दूसरे जगह पर कर रात के अंधेरे में किसी ने यहां लाकर फेंक दिया है. पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. मृतक की पहचान के लिए अन्य सभी थानों को भी सूचना दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola