ओडिशा गया बादुरिया का व्यवसायी हुआ लापता
Published by : GANESH MAHTO Updated At : 13 Sep 2025 11:54 PM
अनारुल इस्लाम विगत 30 वर्षों से सब्जी लेकर ओडिशा के कटक में बेचने जाते रहे हैं.
4.6 लाख रुपये थे साथ, मोबाइल भी स्विच ऑफ बशीरहाट. उत्तर 24 परगना के बादुरिया निवासी सब्जी व्यवसायी अनारुल इस्लाम (45) ओडिशा जाकर लापता हो गये हैं. परिजनों ने आशंका जतायी है कि उनका अपहरण किया गया है. अनारुल इस्लाम विगत 30 वर्षों से सब्जी लेकर ओडिशा के कटक में बेचने जाते रहे हैं. इस बार भी वह सात सितंबर को कटक के छत्र बाजार सब्जी बेचने गये थे. व्यवसाय खत्म कर उन्हें नौ सितंबर को घर लौटना था. परिजन बताते हैं कि उस समय उनके पास 4.6 लाख रुपये थे, लेकिन वह अब तक नहीं लौटे और उनका मोबाइल फोन भी बंद है. व्यवसायी के पिता सिराजुल इस्लाम ने आरोप लगाया कि पैसे के लिए उनके बेटे का अपहरण किया गया है. उन्होंने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगायी है. परिवार की ओर से बादुरिया थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. इसके अलावा परिवार के सदस्य कटक जाकर वहां के थाने में भी लिखित शिकायत कर चुके हैं. परिजनों का आरोप है कि ओडिशा पुलिस मामले की गंभीरता से जांच नहीं कर रही है. फिलहाल दोनों राज्यों की पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










