पुराने पते पर मंत्री व भाई का नाम मतदाता सूची में, उठे सवाल
Published by : GANESH MAHTO Updated At : 13 Sep 2025 11:58 PM
शनिवार को प्रदेश सचिव उमेश राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता हावड़ा के तेलकल घाट स्थित रेलवे क्वार्टर पहुंचे.
हावड़ा. राज्य में एसआइआर प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही भाजपा ने फर्जी मतदाताओं के मुद्दे पर आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है. शनिवार को प्रदेश सचिव उमेश राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता हावड़ा के तेलकल घाट स्थित रेलवे क्वार्टर पहुंचे. यही वह क्वार्टर है जहां पहले खेल राज्यमंत्री मनोज तिवारी अपने परिवार के साथ रहते थे. उनके पिता रेलवे कर्मचारी थे, लेकिन अब उनका निधन हो चुका है. फिलहाल इस क्वार्टर में एक अन्य रेलवे कर्मचारी रहता है. भाजपा का आरोप है कि यहां नहीं रहने के बावजूद मंत्री मनोज तिवारी और उनके भाई राजकुमार तिवारी का नाम अब भी इसी पते की मतदाता सूची में दर्ज है. उमेश राय ने सवाल उठाया, “यह कैसे संभव है, यह मुझे नहीं पता. इस बारे में हम चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे.” घटना को लेकर इलाके में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी. मौके पर भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई.
हालांकि थोड़ी देर बाद स्थिति सामान्य हो गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










