कांचरापाड़ा नगरपालिका के चेयरमैन का दो-दो जगहों पर मतदाता सूची में नाम !

Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 22 Sep 2025 2:32 AM

विज्ञापन

कांचरापाड़ा नगरपालिका के चेयरमैन कमल अधिकारी का नाम दो जगहों पर मतदाता सूची में होने का आरोप लगाया गया है.

विज्ञापन

भाजपा नेता ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर लगाया आरोप

संवाददाता, बैरकपुर

कांचरापाड़ा नगरपालिका के चेयरमैन कमल अधिकारी का नाम दो जगहों पर मतदाता सूची में होने का आरोप लगाया गया है. रविवार को प्रेस काॅन्फ्रेंस कर बीजपुर के भाजपा नेता सुदीप्त दास ने दस्तावेज को दिखाते हुए आरोप लगाया है कि कांचरापाड़ा के प्रमुख नागरिक के तौर पर चेयरमैन का नाम मतदाता सूची में दो जगहों पर कैसे है, उन्होंने आरोप लगाया है कि यदि चेयरमैन का नाम दो जगहों पर है, तो बाकी की स्थिति क्या होगी. उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ दल को एसआईआर पर इसलिए इतनी आपत्ति है क्योंकि हैं तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम एक से अधिक जगहों पर मतदाता सूचियों में हैं.

भाजपा नेता ने दावा किया है कि बीजपुर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम दस हजार फर्जी मतदाता हैं. तृणमूल पार्टी इन फर्जी मतदाताओं को वोट डालने के लिए एक उपकरण के रूप में इस्तेमाल कर रही है. सुदीप्त दास ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत की है.

इधर, कांचरापाड़ा नगरपालिका के चेयरमैन कमल अधिकारी ने कहा है कि नैहाटी विधानसभा क्षेत्र के अधिक शामिल कई मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए आवेदन किया गया है, लेकिन अभी तक नाम नहीं हटाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola