सांसद ने हाइकोर्ट में मामला दर्ज कराने की मांगी अनुमति

Updated at : 25 Feb 2025 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
सांसद ने हाइकोर्ट में मामला दर्ज कराने की मांगी अनुमति

उन्होंने यह आरोप तृणमूल विधायक व पार्षद रत्ना चटर्जी के खिलाफ लगाया है.

विज्ञापन

कोलकाता. मुवक्किल पर दूसरे पक्ष के अधिवक्ता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कलकत्ता हाइकोर्ट में तृणमूल सांसद व अधिवक्ता कल्याण बनर्जी ने मामला दर्ज कराने की अनुमति मांगी. उन्होंने यह आरोप तृणमूल विधायक व पार्षद रत्ना चटर्जी के खिलाफ लगाया है. कोलकाता के पूर्व मेयर व मंत्री शोभन चटर्जी व रत्ना के बीच तलाक का मामला हाइकोर्ट में चल रहा है. मामले पर सुनवाई भी हुई. उनका आरोप है कि सुनवाई के बाद से रत्ना आपत्तिजनक टिप्पणी कर रही हैं. न्यायाधीश हिरण्मय भट्टाचार्य का इस ओर ध्यान आकर्षित करते हुए उन्होंने रत्ना चटर्जी के खिलाफ मामला दर्ज कराने की अनुमति मांगी. इस आरोप के बाद न्यायाधीश ने रत्ना चटर्जी के वकील से मामले को लेकर जानकारी मांगी. अगले बुधवार को इस बारे में अदालत में रत्ना का बयान सुना जायेगा. उनका बयान सुनने के बाद ही मामला दर्ज कराने पर फैसला लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola