TMC की बैठक में नहीं पहुंचे 10 विधायक, ममता बनर्जी ने बना दी अनुशासन समिति

ममता बनर्जी
Mamata Banerjee: बंगाल चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब टीएमसी की हुई पहली बैठक में 10 नवनिर्वाचित विधायक नहीं पहुंचे. टीएमसी का कहना है कि कुछ विधायकों को कार्यकर्ताओं की मदद के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्रों में रहने के निर्देश दिए गए हैं. टीएमसी की ओर से पार्टी के भीतर किसी भी तरह की असहमति या मतभेद की अटकलों को कम करने की कोशिश की जा रही है.
मुख्य बातें
Mamata Banerjee: कोलकाता. पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की हुई पहली बैठक में ही 10 विधायक मौजूद नहीं थे. पार्टी के 10 नवनिर्वाचित विधायकों का बैठक में नहीं आना अब चर्चा का विषय बन गया है. बताया जा रहा है कि पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अपने कालीघाट स्थित आवास पर टीएमसी विधायकों की बैठक बुलाई थी, जिसमें पार्टी के 80 में 70 विधायक ही पहुंचे. 10 विधायक गैर हाजिर रहे. टीएमसी के 10 विधायकों की गैर-मौजूदगी ने पश्चिम बंगाल की सियासत में नई अटकलों को जन्म दे दिया है. हालांकि पार्टी टूट की संभावना नहीं है, लेकिन यह माना जा रहा है कि ममता की पार्टी पर पकड़ कमजोर हो रही है.
पार्टी ने नहीं आने के बताये कारण
बंगाल चुनाव हारने के बाद टीएमसी ने विधानसभा के अंदर और बाहर दोनों मोर्चों पर रणनीति तैयार करने के लिए विधायकों की बैठक रखी थी. पार्टी ने बताया कि ये 10 विधायक अलग-अलग कारणों से मीटिंग में नहीं आ सके. तृणमूल कांग्रेस ने दिया स्पष्टीकरण हालांकि तृणमूल कांग्रेस की ओर से विधायकों की अनुपस्थिति के कारणों पर स्पष्टीकरण दिया गया. टीएमसी ने कहा कि पार्टी के 10 विधायक अलग-अलग कारणों से मीटिंग में नहीं पहुंचे हैं. टीएमसी की ओर से कहना है कि कुछ विधायकों को कार्यकर्ताओं की मदद के लिए अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में ही रहने के निर्देश दिए गए थे. अन्य विधायक कथित तौर पर मेडिकल इमरजेंसी और निजी कारणों से अनुपस्थित थे.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बीजेपी ने विधानसभा चुनाव लूट लिया
ममता ममता बनर्जी ने अपने कालीघाट आवास पर नवनिर्वाचित तृणमूल विधायकों और नेताओं की बैठक में कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव लूट लिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी मतगणना के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी. बैठक में ममता बनर्जी ने कहा है कि पार्टी के कुछ अपने ही लोगों ने उन्हें तोड़ा है. एक वरिष्ठ टीएमसी नेता के अनुसार ममता ने बैठक में कहा कि हमारे अपने कुछ लोगों ने हमें नुकसान पहुंचाया है. हम सभी आरोपों की जांच करेंगे. इस मामले की जांच के लिए ममता बनर्जी ने डेरेक ओ’ब्रायन, फिरहाद हकीम, चंद्रिमा भट्टाचार्य और असीमा पात्रा को शामिल करते हुए एक अनुशासन समिति बनाई है. इसके अलावा अशांति प्रभावित जिलों का दौरा करने के लिए 3 अलग-अलग फैक्ट फाइंडिंग टीमों का गठन किया गया.
Also Read: ‘अगर मैं भवानीपुर में नहीं जीता होता…’, चंद्रनाथ की हत्या पर छलका शुभेंदु अधिकारी का दर्द
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










