ePaper

हैम रेडियो की मदद से लापता वृद्ध के बारे में चला पता

Updated at : 24 Mar 2025 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
हैम रेडियो की मदद से लापता वृद्ध के बारे में चला पता

हैम रेडियो की मदद से मुंबई से लापता हुए वृद्ध निकांत राव बापुराम के परिजनों का पता चल गया है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता.

हैम रेडियो की मदद से मुंबई से लापता हुए वृद्ध निकांत राव बापुराम के परिजनों का पता चल गया है. बहुत जल्द उन्हें परिजनों का सौंप दिया जायेगा. अभी वह दमदम मिशनरीज ऑफ चैरिटी में हैं. जानकारी के अनुसार, निकांत राव को भूलने की बीमारी है. वह पत्नी और बेटी के साथ मुंबई में रहते थे. तीन साल पहले वह घर से निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे. वह कोलकाता के नागेर बाजार में पहुंच गये. कुछ दिनों तक वह यहां की सड़कों पर घूमते रहे. स्थानीय युवकों ने उनसे उनका नाम और पता जानने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ भी बताने में असमर्थ रहे. खबर पुलिस को दी गयी. पुलिस ने उन्हें मिशनरीज ऑफ चैरिटी में रख दिया. चैरिटी की तरफ से हैम रेडियो से संपर्क किया गया. हैम रेडियो ने वृद्ध का पता खोज निकाला. फोटो के जरिये बेटी ने पिता की पहचान कर ली. अब वृद्ध को मुंबई ले जाने की तैयारी है. इसके लिए पुलिस विभाग से मदद मांगी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola