मेले की अनुमति के लिए हाइकोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर
Author Bijay kumar
Updated:
विज्ञापन

उत्तर 24 परगना जिले के ठाकुरनगर में मतुआ महासंघ को मेले की अनुमति नहीं दिये जाने पर अब केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री व भाजपा सांसद शांतनु ठाकुर ने कलकत्ता हाइकोर्ट का रुख किया है. मंगलवार को मामले की सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट की न्यायाधीश अमृता सिन्हा ने संबंधित जिला परिषद के अध्यक्ष से रिपोर्ट तलब की है.
विज्ञापन
कोलकाता.
उत्तर 24 परगना जिले के ठाकुरनगर में मतुआ महासंघ को मेले की अनुमति नहीं दिये जाने पर अब केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री व भाजपा सांसद शांतनु ठाकुर ने कलकत्ता हाइकोर्ट का रुख किया है. मंगलवार को मामले की सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट की न्यायाधीश अमृता सिन्हा ने संबंधित जिला परिषद के अध्यक्ष से रिपोर्ट तलब की है. न्यायाधीश अमृता सिन्हा ने जिला परिषद के अध्यक्ष से पूछा है कि वहां किसे मेला आयोजित करने का अधिकार है. गौरतलब है कि आगामी 27 मार्च को ठाकुरनगर में मतुआ महासंघ का मेला आयोजित किया जायेगा. प्रत्येक वर्ष उत्तर 24 परगना जिले के जिलाधिकारी से बातचीत करके जिला परिषद के अध्यक्ष मेला आयोजित करने की अनुमति देते हैं. लेकिन आरोप है कि इस बार मेले की अनुमति नहीं दी गयी है. इसलिए केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की है. उन्होंने अपनी याचिका में दावा किया है कि उनके संघ को वहां मेला आयोजित करने का अधिकार है. वहीं, सुनवाई के दौरान राज्य के अधिवक्ता ने कहा कि उक्त संपत्ति को लेकर मतुआ परिवार के दो परिवारों के बीच विवाद चल रहा है. हालांकि, राज्य सरकार को मेले के आयोजन से कोई आपत्ति नहीं है. मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को होगी और उस दिन जिला परिषद के अध्यक्ष को अदालत में हलफनामा जमा कर अपना जवाब देना होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










