तृणमूल पार्षद की हत्या की साजिश रचने का मास्टरमाइंड अरेस्ट

Updated at : 24 Feb 2025 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल पार्षद की हत्या की साजिश रचने का मास्टरमाइंड अरेस्ट

तृणमूल कांग्रेस नेता गोपाल साहा की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने घटना के मास्टरमाइंड माने जाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता.

दक्षिण 24 परगना की महेशतला नगरपालिका के वार्ड नंबर 34 के पार्षद व तृणमूल कांग्रेस नेता गोपाल साहा की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने घटना के मास्टरमाइंड माने जाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम मनोज बोस उर्फ पप्पू है, जिसे महेशतला थाने की पुलिस ने हावड़ा के बागनान इलाके से गिरफ्तार किया. आरोपी को अदालत में पेश करने पर उसे 27 फरवरी तक पुलिस हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया गया. मनोज से पहले पुलिस ने संजय घोष उर्फ भुलो नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया था. सूत्रों के अनुसार, 14 फरवरी को गिरफ्तार दोनों आरोपी शराब के एक ठेके पर पार्षद की हत्या को लेकर बातचीत कर रहे थे. आरोप है कि मनोज ने अपने मोबाइल फोन से किसी को कॉल किया और हत्या करने के लिए करीब पांच लाख रुपये सुपारी देने की बात कही. शराब की उक्त ठेक पर मौजूद एक अन्य शख्स ने अगले ही दिन दोनों की बातों के बारे पार्षद के समर्थकों को बताया.

घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी और जांच शुरू की गयी. घटना की जांच पुलिस ने पहले संजय को गिरफ्तार किया, जो 28 फरवरी तक पुलिस की हिरासत में है. उससे पूछताछ के बाद अन्य आरोपी के बारे में कुछ अहम जानकारी मिली और उसे हावड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे पार्षद की हत्या की साजिश क्यों रच रहे थे. इतना ही नहीं, मनोज फोन पर किस शख्स से हत्या के लिए सुपारी देने की बातें कर रहा था, उसका भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola