होटल में प्रेमी की संदिग्ध स्थिति में मौत, प्रेमिका का फोन स्वीचऑफ

Published at :25 Feb 2025 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
होटल में प्रेमी की संदिग्ध स्थिति में मौत, प्रेमिका का फोन स्वीचऑफ

बैरकपुर. मृतक के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन

बैरकपुर. मृतक के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप जांच में जुटी पुलिस बैरकपुर. घोला थाना अंतर्गत मुड़ागाछा स्थित एक होटल के कमरे में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. मृतक का नाम बबलू मंडल (35) है. उसके परिजनों ने उसकी प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया है. वह बबलू के साथ होटल में ठहरी थी. घटना के बाद से उसकी प्रेमिका का फोन स्वीचऑफ है. होटल चेकआउट करने से पहले ही वह निकल गयी थी. मृत युवक बैरकपुर के चककाठलिया का निवासी था. आरोपी महिला तितली दे भी उसी इलाके की रहनेवाली है. तितली के घर का ताला लगा है. जानकारी के अनुसार, बबलू रविवार को होटल में एक कमरे में अपनी प्रेमिका के साथ ठहरा था. सोमवार सुबह उसकी प्रेमिका होटल से निकल गयी. देर शाम तक युवक के कमरे से कोई हलचल नहीं होने पर होटल कर्मचारियों को संदेह हुआ. होटल मैनेजर ने बताया कि जब महिला होटल से निकल रही थी, तो उसने चेक-आउट के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह बस बाहर जा रही है और जल्द लौटेगी. लेकिन वह वापस नहीं आयी. देर रात युवक का शव बरामद होने के बाद पुलिस को सूचना दी गयी. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है. पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि प्रेमिका के साथ विवाद के कारण युवक ने आत्महत्या की होगी, क्योंकि उसके मुंह से झाग निकल रही थी. हालांकि हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता. पुलिस मृतक की प्रेमिका की तलाश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola