लेदर कॉम्प्लेक्स : बाइक पर बैठे युवक को गोली मारी

Updated at : 28 Jan 2025 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
लेदर कॉम्प्लेक्स : बाइक पर  बैठे युवक को गोली मारी

कोलकाता लेदर कॉम्प्लेक्स (केएलसी) थानाक्षेत्र में स्थित सड़क किनारे बाइक पर बैठे एक युवक को लक्ष्य कर उस पर फायरिंग कर बदमाश फरार हो गये.

विज्ञापन

पुलिस ने पांच बदमाशों को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

संवाददाता, कोलकाता.

कोलकाता लेदर कॉम्प्लेक्स (केएलसी) थानाक्षेत्र में स्थित सड़क किनारे बाइक पर बैठे एक युवक को लक्ष्य कर उस पर फायरिंग कर बदमाश फरार हो गये. घटना घाटी पोता इलारे में सोमवार शाम करीब छह बजे की है.

गोली से घायल युवक का नाम जहीर मोल्ला (26) बताया गया है. जख्मी हालत में उसे कोलकाता नेशनल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है. वहां उसका इलाज चल रहा है. जख्मी युवक दक्षिण 24 परगना के जीवनतला इलाके में किराये के मकान में रहता है. वह कोलकाता लेदर कॉम्प्लेक्स थानाक्षेत्र में स्थित घाटीपोता इलाके में एक कारखाने में काम करता है. पुलिस को जांच में पता चला कि सोमवार शाम को जख्मी युवक जहीर मोल्ला घाटीपोता इलाके में सड़क के पास बाइक पर बैठा था. अचानक तभी एक बदमाश आया और उसे गोली मार दी और फरार हो गया. गोली उसके पेट में लगी. लहूलुहान हालत में उसे सीएनएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गोलीबारी की सूचना मिलने पर केएलसी थाने से बड़ी संख्या में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के इलाके में छापेमारी कर पूछताछ के लिए पांच युवकों को हिरासत में लिया है.

प्राथमिक जांच में पुलिस को ऐसे संकेत मिले हैं कि त्रिकोणीय प्रेम के कारण जहीर पर फायरिंग की गयी है. सरेआम अचानक एक युवक पर फायरिंग की घटना होने से इलाके से लोग दहशत में हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola