प्रणय व प्रसून दे की काउंसलिंग कराना चाहता है लालबाजार

इस कारण लालबाजार के अधिकारी दोनों भाइयों की काउंसेलिंग कराने की सोच रहे हैं. दोनों ने जीवित नहीं रहने की इच्छा जतायी है.
कोलकाता. टेंगरा इलाके में तीन महिलाओं की हत्या की घटना में आरोपी दो भाई प्रणय एवं प्रसून के बयान ने पुलिस को चिंता में डाल दिया है. इस कारण लालबाजार के अधिकारी दोनों भाइयों की काउंसेलिंग कराने की सोच रहे हैं. दोनों ने जीवित नहीं रहने की इच्छा जतायी है. उनकी सुरक्षा की चिंता पुलिस को सता रही है. इस बाबत जांच अधिकारी ने चिकित्सकों से संपर्क किया. चिकित्सकों की सलाह पर दोनों भाइयों की काउंसेलिंग कराने की योजना है. सूत्रों के अनुसार, सोमवार शाम को प्रसून एवं एक किशोर को बाइपास से एनआरएस अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है. पुलिस का कहना है कि किशोर का दावेदार कोई नहीं है. कोई रिश्तेदार उसे अपने साथ ले जाने को तैयार नहीं है. जब-तक कोई रिश्तेदार उसे अपने साथ ले जाने को तैयार नहीं होता, तब-तक उसके स्वस्थ होने के बाद निजी होम में रखा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




