मोबाइल चोरी के शक में नदिया के मजदूर की पीट-पीट कर हत्या

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 13 Sep 2025 11:50 PM

विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल राजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई दिनों तक इलाज चला.

विज्ञापन

कल्याणी. आंध्र प्रदेश में मोबाइल चोरी के शक में नदिया जिले के एक प्रवासी मजदूर की बेरहमी से पिटाई की गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान राजू तालुकदार (37) के रूप में हुई, जो तेहट्ट थाना अंतर्गत बेतई लालबाजार के मठपाड़ा इलाके का निवासी था. हमला उस समय हुआ, जब वह अपने भाई के साथ निर्माण कार्य के लिए विशाखापत्तनम में काम कर रहा था.

शक के आधार पर जानलेवा हमलापारिवारिक सूत्रों के अनुसार, करीब पांच महीने पहले राजू और उनका भाई कुछ अन्य मजदूरों के साथ विशाखापत्तनम में एक निर्माण परियोजना में काम कर रहे थे. 29 अगस्त को एक स्थानीय मजदूर का मोबाइल फोन चोरी हो गया. इस घटना के बाद स्थानीय मजदूरों ने बंगाली प्रवासी मजदूरों पर शक जताया और बिना किसी प्रमाण के राजू तालुकदार पर जानलेवा हमला कर दिया. राजू पर धारदार हथियारों से हमला किया गया, जबकि उनका भाई भी घायल हो गया. गंभीर रूप से घायल राजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई दिनों तक इलाज चला. हालत में थोड़ा सुधार होने के बाद परिवार ने उन्हें घर लाने का निर्णय लिया, लेकिन विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही उसकी तबीयत बिगड़ गयी. उसे फिर से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घर लौटने से पहले ही टूट गयीं सांसें

शुक्रवार रात को राजू का शव उनके पैतृक गांव लाया गया. जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के जीजा दिलीप विश्वास ने कहा : मेरे साले को सिर्फ मोबाइल चोरी के शक में मारा गया. उसके सिर और पेट पर बेरहमी से वार किये गये. डॉक्टरों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उन्हीं चोटों के कारण उसकी मौत हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola