आसनसोल से झूंसी गयी कुंभ स्पेशल आज करेगी वापसी

Updated at : 24 Feb 2025 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
आसनसोल से झूंसी गयी कुंभ स्पेशल आज करेगी वापसी

महाकुंभ में पहुंचने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे द्वारा कई कुंभ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया.

विज्ञापन

कोलकाता. महाकुंभ में पहुंचने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे द्वारा कई कुंभ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया. शिवरात्रि को होने वाले अंतिम स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे आसनसोल स्टेशन के कई कुंभ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है. रविवार को आसनसोल स्टेशन से 03513 आसनसोल-झूंसी अनारक्षित कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन रवाना हुई. यह ट्रेन 03514 झूंसी-आसनसोल अनारक्षित कुंभ मेला स्पेशल 24 फरवरी को झूंसी स्टेशन से आसनसोल के लिए रवाना होगी. यह ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल जंक्शन, बरौनी जंक्शन, बछवाड़ा जंक्शन, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर जंक्शन, छपरा जंक्शन, बलिया, गाजीपुर सिटी, औंड़िहार जंक्शन, वाराणसी जंक्शन, बनारस और ज्ञानपुर रोड स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन में 18 अनारक्षित सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola