कोलकाता में चांदी के जेवरात और बर्तन के साथ गैस सिलिंडर भी ले उड़े चोर
Kolkata Beliaghata Theft Case West Bengal Crime News
Kolkata Beliaghata Theft Case: कोलकाता के बेलियाघाटा थाना क्षेत्र के चावल पट्टी रोड पर चोरों ने एक घर को निशाना बनाया. अमित सरकार के घर से चांदी के गहने, पीतल के बर्तन के साथ गैस सिलेंडर भी चोर ले गये. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
Kolkata Beliaghata Theft Case: सावधान कोलकाता! बेलियाघाटा में चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए घर से चांदी के जेवरात तो ले ही गये, रसोई का गैस सिलेंडर भी ले गये. घटना के वक्त घर के लोग सो रहे थे. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिये संदिग्धों की तलाश कर रही है. घटना बेलियाघाटा थाना क्षेत्र के चावल पट्टी रोड में शनिवार की रात लगभग 2 बजे के आसपास हुई.
अमित सरकार ने थाने में दर्ज करायी शिकायत
शिकायतकर्ता अमित सरकार (38) ने रविवार को बेलियाघाटा थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी. पुलिस को उन्होंने बताया कि जब घर के लोग सो रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उनके घर में घुसकर बड़ी चालाकी से घर में रखे चांदी के जेवरात, पीतल के बर्तन और अन्य कीमती सामान के साथ घरेलू गैस सिलेंडर भी चुरा ले गये.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जांच में जुटी बेलियाघाटा थाना की पुलिस
शिकायत मिलने के तुरंत बाद बेलियाघाटा थाने की पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 305ए के तहत मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मामले की जांच शुरू कर दी है. संदिग्धों की तलाश की जा रही है.
इसे भी पढ़ें
रात के अंधेरे में स्कूल से गैस सिलिंडर व साइकिलें चोरी
सिंगुर में सोना चोरीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









