6.5 किलो चांदी की लूट के मामले में पुलिस ने चार को पकड़ा

Updated at : 22 Feb 2025 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
6.5 किलो चांदी की लूट के मामले में पुलिस ने चार को पकड़ा

क व्यक्ति से 6.5 किलो चांदी लूटने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके नाम शेख इम्तियाज आलम, उत्पल मजूमदार, चिरंजीव दास और जियारुल सरदार बताये गये हैं. बता दें कि लेकटाउन थाने में एक शिकायत दर्ज करायी गयी थी कि बड़ाबाजार मार्केट से रूट नंबर-215 की बस में सवार होकर एक व्यक्ति आ रहा था.

विज्ञापन

कोलकाता.

एक व्यक्ति से 6.5 किलो चांदी लूटने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके नाम शेख इम्तियाज आलम, उत्पल मजूमदार, चिरंजीव दास और जियारुल सरदार बताये गये हैं. बता दें कि लेकटाउन थाने में एक शिकायत दर्ज करायी गयी थी कि बड़ाबाजार मार्केट से रूट नंबर-215 की बस में सवार होकर एक व्यक्ति आ रहा था. उसके पास मौजूद बैग में 6.5 किलोग्राम चांदी का बार था. कुछ लोग खुद को पुलिस बताते हुए लेकटाउन के क्लॉक टावर के पास उसका बैग लेकर उतर गये. इसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करायी.

उधर, मामले की जांच में जुटी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही उनके पास से लूटी गयी चांदी भी बरामद कर ली. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि इन लोगों ने अब तक कितने लोगों को शिकार बनाया है? इनके गैंग में और कितने लोग शामिल हैं?

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola