फर्जी मतदाताओं को चिन्हित करने को वार्ड स्तर पर अभियान चलाने का निर्देश : मेयर

उन्होंने शुक्रवार को निगम में संवाददाताओं को बताया कि कोलकाता में तृणमूल पार्षदों को वार्ड स्तर पर अपने इलाके में फर्जी वोटरों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है.
कोलकाता. फर्जी मतदाताओं पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं को नजर रखने को निर्देश दिया है. उनका आरोप है कि मतदाता सूची में अवैध तरीके से फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं. ऐसे में सीएम के इस निर्देश के बाद कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने भी अपने सभी पार्षदों को सचेत कर दिया है. उन्होंने शुक्रवार को निगम में संवाददाताओं को बताया कि कोलकाता में तृणमूल पार्षदों को वार्ड स्तर पर अपने इलाके में फर्जी वोटरों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि वह खुद इस कार्य को अपने 82 नंबर वार्ड से शुरू करेंगे. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की जांच की जायेगी. मतदाताओं की जांच की जायेगी.
नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर कटाक्ष
मेयर फिरहाद हकीम ने कटाक्ष करते हुए कहा कि नंदीग्राम में क्या हुआ, उन्हें कैसे जीत मिली, यह सबको मालूम है. उन्होंने कहा कि काउंटिंग सेंटर में लाइटें बंद कर दी गयी थीं. इसके बाद वोटों की गिनती में हेराफेरी कर शुभेंदु ने चुनावा जीता था. इस चुनाव के बाद भवानीपुर के उपचुनाव में शुभेंदु और भाजपा को कड़ा जवाब मिला था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




