27 को तृणमूल कांग्रेस की अहम बैठक, विस चुनाव की बनेगी रणनीति

बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने पर विचार होगा.
कोलकाता. अगले वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने के लिए मुख्यमंत्री व पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के नेतृत्व में 27 फरवरी को नेताजी इंडोर स्टेडियम में बैठक होने जा रही है. बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने पर विचार होगा. मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव के लिए 250 सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है. बैठक में सभी विधायकों, सांसदों, जिलासभाधिपति सहित पार्टी के सभी स्तर के पदाधिकारियों को बुलाया गया है. पिछले लोकसभा चुनाव में मिली सफलता को देखते हुए अगले वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं को हथियार बनाने पर जोर दे रही हैं. इसका जोरशोर से प्रचार करने के लिए पार्टी नेताओं को वह बैठक में निर्देश दे सकती हैं. विधानसभा चुनाव में 250 सीटों पर जीत दर्ज करने को लेकर वह पार्टी संगठन में बदलाव भी कर सकती हैं. इस बारे में बैठक में चर्चा होने की उम्मीद है. बैठक में मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं को अपना संदेश भी देंगी. नये कार्यक्रमों की घोषणा भी होने की उम्मीद है.
बैठक के पहले ममता व अभिषेक के बीच हुई मंत्रणा : अगले सप्ताह तृणमूल कांग्रेस की होने वाली अहम बैठक के पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के बीच मंत्रणा हुई. सूत्रों के अनुसार, रविवार की शाम को तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी कालीघाट स्थित पार्टी प्रमुख सुश्री बनर्जी के आवास पहुंचे. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पार्टी की होने वाली अहम बैठक को लेकर चर्चा हुई है. हालांकि, तृणमूल की ओर से इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










