ePaper

70 प्रतिशत माता-पिता के लिए घर की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता

Updated at : 14 Nov 2024 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
70 प्रतिशत माता-पिता के लिए घर की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता

बाल दिवस से पहले गोदरेज एंटरप्राइज ग्रुप के 'हैप्पीनेस सर्वे' में हुआ खुलासा

विज्ञापन

बाल दिवस से पहले गोदरेज एंटरप्राइज ग्रुप के ”हैप्पीनेस सर्वे” में हुआ खुलासा कोलकाता. गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के अंग गोदरेज एंड बॉयस के सुरक्षा समाधान व्यवसाय द्वारा किये गये ‘हैप्पीनेस सर्वे’ में पता चला कि 70 प्रतिशत माता-पिता को अपने बच्चों को घर पर छोड़ते समय सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतत रहते हैं, जबकि स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति और भावनात्मक स्वास्थ्य को लेकर चिंता का स्तर 57% और 44% रहा. इस साल बाल दिवस के मौके पर ब्रांड, बेहतर घरेलू सुरक्षा और मन की शांति के बीच महत्वपूर्ण संबंध को रेखांकित कर रहा है. सर्वेक्षण के निष्कर्षों से पता चलता है कि माता-पिता का काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने से जुड़े तनाव को कम करने के लिए आधुनिक और सुविधाजनक सुरक्षा समाधानों पर भरोसा तेजी से बढ़ रहा है. होम कैमरा आत्मविश्वास पैदा करने वाले शीर्ष उपाय के रूप में उभरा है, जिसे 40% उत्तरदाताओं ने चुना, जबकि रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम जैसी अन्य टेक्नोलॉजी विश्वास और आश्वस्त रहने का जरिया बन रही हैं. इस तरह की जानकारियां एक बदलाव की ओर इशारा करती हैं, जहां घर की सुरक्षा सिर्फ शारीरिक सुरक्षा से कहीं आगे बढ़ कर भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य का अभिन्न अंग बन गयी है. गोदरेज एंड बॉयस के सुरक्षा समाधान व्यवसाय के ईवीपी और बिजनेस हेड, पुष्कर गोखले ने इन निष्कर्षों के बारे में कहा : हमारा मानना है कि सुरक्षित घर सिर्फ भौतिक संपत्ति ही नहीं है, बल्कि इस पर बहुत हद तक परिवार की खुशी और मन की शांति निर्भर है. हमारा ””हैप्पीनेस सर्वे”” इस बात पर रोशनी डालता है कि 70% माता-पिता घर की सुरक्षा को शीर्ष चिंता मानते हैं, जो सीधे तौर पर मन की शांति से जुड़ता है और सुरक्षा उनकी जिंदगी को सुखी बनाती है. इस बाल दिवस पर, हम माता-पिता को आधुनिक घर में सहजता से फिट होने के साथ-साथ मजबूत सुरक्षा के लिए तैयार उन्नत सुरक्षा समाधानों के लाभों पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. सर्वेक्षण इस बात पर जोर देता है कि घर की सुरक्षा में निवेश करने का मतलब सिर्फ संपत्ति की सुरक्षा से नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा माहौल बनाने की कोशिश भी है, जहां परिवार बिना किसी चिंता के रह सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola