हाइकोर्ट : एकल पीठ में ही जमानत मामलों की सुनवाई

इसके बाद शीर्ष अदालत ने हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी थी.
कोलकाता. देश के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा असंतोष जताने के बाद, कलकत्ता हाइकोर्ट ने जमानत और अग्रिम जमानत याचिकाओं की सुनवाई में बदलाव किया है. अब इन मामलों की सुनवाई खंडपीठ की बजाय सिर्फ एकल पीठ द्वारा की जायेगी. गौरतलब है कि जनवरी में सुप्रीम कोर्ट ने यह सवाल उठाया था कि जब देशभर में ऐसे मामलों की सुनवाई एकल पीठ द्वारा की जाती है, तो कलकत्ता हाइकोर्ट इसमें अपवाद क्यों है. इसके बाद शीर्ष अदालत ने हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी थी. हाइकोर्ट सूत्रों के अनुसार, इस विषय पर निर्णय लेने के लिए पिछले सप्ताह हाइकोर्ट के न्यायाधीशों की पूर्ण पीठ की बैठक हुई थी. लंबी चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि जमानत और अग्रिम जमानत की सुनवाई अब एकल पीठ द्वारा ही होगी. नियम संशोधन समिति जल्द ही इसे लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगी. सुप्रीम कोर्ट में कलकत्ता हाइकोर्ट को 28 फरवरी को इस बदलाव पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




