बिराटी स्टेशन पर हॉकरों ने रोकी रेल परेशान हुए यात्री

सियालदह-बारासात शाखा के विराटी स्टेशन पर हॉकर हटाओ अभियान को लेकर तनाव फैल गया.
अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
बारासात. सियालदह-बारासात शाखा के विराटी स्टेशन पर हॉकर हटाओ अभियान को लेकर तनाव फैल गया. आरपीएफ कर्मियों के पहुंचते ही हॉकरों ने अधिकारियों को घेरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. रेल अवरोध भी कर दिया. प्रदर्शन में कांग्रेस, तृणमूल और माकपा समर्थित संगठन शामिल थे. रेलवे सूत्रों के मुताबिक, स्टेशन के आसपास से हॉकरों को हटाने के लिए पहले ही नोटिस दे दिया गया था. रविवार सुबह से दुकानें को तोड़ने का काम शुरू हुआ, जिसका हॉकर विरोध करने लगे. उनके प्रदर्शन के बावजूद अतिक्रमण हटाने का काम नहीं रुका. इसके बाद हॉकरों ने विराटी स्टेशन पर रेल अवरोध कर दिया. खबर पाकर जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को हटाया. इसके बाद रेल सेवा सामान्य हुई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




