ePaper

पिता-पुत्र की हत्या के मामले में चौथा मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 21 Apr 2025 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
पिता-पुत्र की हत्या के मामले में चौथा मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज के जाफराबाद में पिता-पुत्र की हत्या करने के मामले में बंगाल पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसटीएफ) ने चौथे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

मुर्शिदाबाद में हिंसा

साजिश के तहत हमला करने के लिए इलाके की भीड़ को उकसाने का आरोप

गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ में इस आरोपी का नाम आया था सामने

हिंसा को लेकर दर्ज लगभग 100 मामलों की जांच के लिए गठित एसआइटी ने 13 लोगों से की थी पूछताछ

संवाददाता, कोलकाता

मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज के जाफराबाद में पिता-पुत्र की हत्या करने के मामले में बंगाल पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसटीएफ) ने चौथे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम जियाउल शेख है. वह जाफराबाद के पड़ोसी गांव सुलिताला के पूर्वपाड़ा का निवासी है. 12 अप्रैल को पिता-पुत्र की हत्या की घटना के बाद से वह फरार था.

उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा से हुई गिरफ्तारी : स्थानीय पुलिस व स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) के सदस्यों ने जियाउल को उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा स्थित एक गुप्त ठिकाने से शनिवार को गिरफ्तार किया. वह उन मुख्य आरोपियों में से एक है, जिन्होंने साजिश रचकर 12 अप्रैल को हरगोबिंद दास और उसके बेटे चंदन दास के घर पर तोड़फोड़ करने और उनकी हत्या करने के लिए भीड़ को उकसाया था. एसटीएफ सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी हत्या की घटना में शामिल था. उस दिन वह अन्य आरोपियों के साथ वहां मौजूद था. इसे साबित करने के लिए पुलिस के पास पर्याप्त सीसीटीवी फुटेज, उसके मोबाइल फोन संबंधी जानकारी समेत अन्य कई सबूत हैं. हत्या के आरोप में दो भाई भी हो चुके हैं गिरफ्तार : इससे पहले, पुलिस ने हत्या के इस मामले में दो भाइयों कालू नादर व दिलदार के अलावा इंजमाम उल हक नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. उनसे पूछताछ में जियाउल का नाम सामने आया. सीसीटीवी कैमरों की तस्वीरों में भी जियाउल की मौजूदगी से जुड़े सबूत मिले थे, जिसके बाद पिता-पुत्र की हत्या में शामिल होने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. कालू को बीरभूम के मुराराई से गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसके भाई दिलदार को बांग्लादेश सीमा क्षेत्र स्थित सूटी में पकड़ा गया था.

हिंसा के मामले में अब तक 100 से ज्यादा प्राथमिकी दर्ज : एसटीएफ सूत्रों का कहना है कि मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा की कई घटनाओं से जुड़ीं करीब 100 से अधिक प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं. इस मामले की जांच के लिए गठित एसआइटी के सदस्यों ने अब तक 276 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 13 अन्य लोगों से पूछताछ जारी है. इस मामले में जल्द ही कुछ और गिरफ्तारी भी हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola